बाल संसद का गठन

मीना मंच
0


 नवीनतम शासनादेश  पत्रांक-GE-84/ मीना मंच/बांल संसद / 2195/2023-24 दिनांक 23-05-2023  के अनुसार - 

 प्राथमिक विद्यालयों में बाल संसद गठित कर सक़िय किया जाये तथा विद्यालय के विभिन्‍न कार्यों के संचालन में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। बच्चों में उनकी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु समय समय पर अवलोकन, विश्लेषण तथा सहयोग करे। विश्लेषण के आधार पर जिम्मेदारियों को बांटते समय बच्चों का बदल-बदल कर चयन करें। बच्चों को निम्नलिखित गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है-

 बाल संसद में प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री सहित 7 मंत्रिमण्डल होंगें, जिसका नेतृत्व मंत्री एवं उप-मंत्री द्वारा किया जायेगा। प्रत्येक सदन में मंत्री एवं उप-मंत्री के अतिरिक्त 4 सहयोगी सदस्य (2 बालक, 2 बालिकाएं) होगें । इन विभागों के संरक्षण का दायित्व अध्यापक का होगा। बाल संसद का गठन एवं कार्य निम्नवत होगा-

  • विद्यालय में बच्चों को 7 सदनों में विभाजित करना।
  • प्रत्येक सदन के लिए एक सदन प्रमुख और एक सह प्रमुख होगा जिसमें एक बालिका होगी |
  • प्रमुख एवं सह प्रमुख का चयन बच्चों के द्वारा किया जाएगा |
  • प्रत्येक सदन में हर कक्षा के बच्चे प्रतिभाग करेंगे |

 विभाग एवम् उनके कार्यभार : 

  •  गृह विभाग-
  •  सभी कार्यों में समन्वयन (प्रधानमंत्री एवं उप-प्रधानमंत्री) |

 शिक्षा विभाग-

  •  शिक्षा संबंधी गतिविधियों का सञ्चालन|
  •  अध्यापक की अनुपस्थिति में मेधावी बच्चों द्वारा शिक्षण व्यवस्था, टी0एल0एम0 कॉर्नर के लिए सामग्री निर्माण /एकत्र करना एवं रख-रखाव।

स्वास्थ्य और स्वच्छता विभाग-

  •  बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं परिसर में स्वच्छता का प्रबंधन |
  • प्रार्थना स्थल पर अपनी कक्षा/सदन के बच्चों की जानकारी लेना जैसे - कपड़े साफ है, नाखून कटे है, नहाकर आया है आदि |
  •  प्रार्थना सभा में स्वच्छता का महत्व, रोग से बचाव आदि विषयों पर जानकारी देना।

 व्यवस्था और खोया-पाया-

  •  शौचालय, पेयजल, मिड-डे-मील, विद्यालय की साफ-सफाई आदि।
  •  खोई चीजें प्रधानाध्यापक के पास जमा कराना तथा प्रार्थना सभा में बच्चों को विभाग इसकी सूचना देना।

जल व पर्यावरण-

  •   साफ जल की व्यवस्था करना। विद्यालय में पौधे लगाना उनमें पानी देना, पौधों

विभाग की सुरक्षा के उपाय करना।

 पुस्तकालय एवं विज्ञान विभाग-

  •  पुस्तकालय का प्रबंधन : पुस्तकों का रख रखाव, बच्चों में पढ़ने हेतु वितरित एवं जमा करना, बच्चों से पुरानी बाल पत्रिकाएं एकत्र कराना, बरामदे में चार्ट पर बच्चों की लिखी कहानी, कविता, चुटकुला, पहेली, प्रेरक प्रसंग आदि चिपकाना तथा बच्चों को बाल अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित करना। 
  • पुराने अखबारों से बाल उपयोगी सामग्री एकत्र कर बाल पत्रिका बनाना।

 सांस्कृतिक एवं खेल विभाग- 

  • प्रार्थना सभा एवं बालसभा का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शनिवार को बालसभा में अंत्याक्षरी, क्विज, सुलेख, कला एवं विषयगत प्रश्नोत्तरी आदि क्रियाकलाप का संचालन | 
  • खेल प्रतियोगिताओं एवं विविध गतिविधियों का संचालन |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!