यह मंच उत्तर प्रदेश के समस्त परिषदीय शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को समर्पित है | प्रयास किया गया है कि यहाँ पर आपको बालिका शिक्षा से सम्बन्धित सभी सामग्री सुगमता से उपलब्ध करायी जाये | बालिका शिक्षा से सम्बन्धित सभी शासनादेश, उपयोगी प्रपत्र और मोड्यूल आदि को हर समय उपलब्ध रखने का लक्ष्य है | जिनकी सहायता से आप अपने विद्यालय के मीना मंच को सुगमता से संचालित कर सके | इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति से भी सम्बन्धित सभी सामग्री ( शासनादेश और चलचित्र आदि ) को यहाँ रखा गया है | फिर भी यदि किसी मीना मंच सुगमकर्ता को कोई समस्या या संशय हो तो आप नि:संकोच भाव से अपनी बात हम तक पहुँचा सकते है | आपकी पूरी सहायता की जायेगी | शिक्षकों की सुविधा के लिए 'निष्ठा' और 'निपुण भारत' कार्यक्रम सम्बन्धित सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी है |
वेबसाइट आपके लिए और अधिक उपयोगी कैसे बन सकती है ? इस विषय में अपने सुझाव हमें अवश्य भेजें |
- जय कुमार, सन्दर्भदाता (मीना मंच)