Awareness campaign for eliminating gender-based violence


राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के पत्रांक: GE-37/बालिका शिक्षा/7702/2024-25 दिनाँक 20/11/2024 के द्वारा 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 के मध्य 'Awareness campaign for eliminating gender-based violence' संचालित करने के निर्देश दिए गये हैं | शासनादेश यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं - 


कार्ययोजना 

क्रम  संख्या

दिनाँक

Listen to the Future-बाल अधिकार कैम्पेन

1

25-11-2024

 महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा की रोकथाम  के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों एवं योजनाओं पर चर्चा करें।

2

26-11-2024

 सेफ टच अन सेफ टच पर आधारित फिल्म द सीक्रेट डॉल दिखा कर चर्चा करें। यह फिल्म veerangnaup.in पोर्टल पर उपलब्ध है।

3

27-11-2024

 हेल्पलाइन नंबर-112, 181, 1090, 1098 के बारे में जागरुक करते हुये मॉकड्रिल कराये एवं इनका प्रयोग किन परिस्थितियों में करना चाहिये इस पर चर्चा करें।

4

28-11-2024

 महिला एवं बाल विकास द्वारा SHe Box ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली विकसित की गई है। SHe Box. (यौन उत्पीडन इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स) भारत सरकार का एक प्रयास है, जिसके तहत हर महिला को, चाहे वह संगठित या असंगठित, निजी या सार्वजनिक क्षेत्र में काम करती हो, यौन उत्पीडन से संबंधित शिकायत दर्ज करने की सुविधा के लिए एकल खिड़की (single window)  तक पहुँच प्रदान की जाती है। SHe Box के बारे में बच्चों को जागरुक करते हुए जानकारी प्रदान की जाए। (इस संबंध में अधिक जानकारी wcd.gov.in की वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।)

5

29-11-2024

 बाल विवाह से होने वाले नुकसान पर चर्चा करते हुए बाल विवाह रोकने हेतु कार्यक्रम की रणनीति बनाई जाए ।

6

30-11-2024

 बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु सेपटी टूल एवं पेपर स्प्रे पर आधारित फिल्म दिखाकर चर्चा करें। यह फिल्म veerangnaup.in पोर्टल पर उपलब्ध है।

7

02-12-2024

 समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव पर चर्चा करें तथा इस हेतु चर्चा को विस्तार प्रदान करने के लिए veerangnaup.in पोर्टल पर उपलब्ध फिल्म लड़कियों वाले काम प्रदर्शित करें।

8

03-12-2024

 FIR कैसे दर्ज कराई जाती है इस संबंध में चर्चा कर बालिकाओं को जागरूक करें। फिल्म veerangnaup.in पोर्टल पर उपलब्ध है।

9

04-12-2024

 सोशल मीडिया पॉवर को आत्मरक्षा के लिए कैसे प्रयोग करें इस पर चर्चा करते हुए सोशल मीडिया पॉवर फिल्म दिखाएं फिल्म veerangnaup.in पोर्टल पर उपलब्ध है।

10

05-12-2024

 साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जागरूक करने हेतु फिल्म डिजिटल अरेस्ट दिखाते हुए चर्चा करें। फिल्म veerangnaup.in पोर्टल पर उपलब्ध है।

11

06-12-2024

 समाज में हो रहे लैंगिक भेदभाव पर आधारित नुक्कड़ नाटक तैयार कर समुदाय के बीच में प्रदर्शन एवं चर्चा करें ।

12

07-12-2024

 बाल तस्करी के संबंध में बच्चों को जागरूक करते हुए वीरांगना पोर्टल पर उपलब्ध फिल्म 'नैना की जंग' दिखाकर चर्चा करें।

13

09-12-2024

 बच्चों द्वारा बाल अधिकार से संबधित पोस्टर तथा स्लोगन बनाकर प्रदर्शित किए जाए ।

14

10-12-2024

 रैली निकालते हुए समुदाय के साथ चर्चा कर उन्हें जागरूक किया जाए। उक्त के अतिरिक्त ड्रामा, विचज, डिबेट, नृत्य, गायन, कहानी, कविता आदि भी कराया जा सकता है।

15

मीडिया कैम्पेन

 उपर्युक्त कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करें।

# का प्रयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!