28 सितम्बर 2024 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम



सम्मानित सुगमकर्ताओं, 
आशा है आप साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि आपके मन में 'मीना मंच' के संचालन को लेकर कोई प्रश्न या उलझन है तो नि:संकोच भाव से आप हमें अवगत करा सकते हैं | हमसे सम्पर्क करने के लिए आप इसी वेबसाइट पर उपलब्ध सम्पर्क फॉर्म में अपना प्रश्न लिखकर हमें भेज सकते हैं | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित कर सकते हैं|

आज के लिए :-  
        बालिकाओं की शिक्षा एवं अधिकार 

  • बालक और बालिकाओं की शिक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। बच्चों को शिक्षित बनाने से ही हम समाज को सुधार सकते हैं। बालकों के अधिकारों का पालन करना भी उनके विकास में महत्वपूर्ण है।
  • शिक्षा के माध्यम से बच्चों को ज्ञान, समझदारी, और आत्म-समर्पण की भावना प्राप्त होती है। उन्हें अधिक जानकारी, विज्ञान, साहित्य, गणित, और कला के क्षेत्र में शिक्षा मिलती है। इसके साथ ही, उन्हें समाज में समाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।
  • बालकों के अधिकारों का पालन करने से उन्हें स्वतंत्रता, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा की दिशा में विकसित होने का मौका मिलता है। उन्हें खेलने, पढ़ने, लिखने, और सोचने का अधिकार होता है।
  • इसलिए, हमें बालकों की शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और उनके अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। यह हमारे समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा।
क्या करें ????.......
  1. बालिकाओं की शिक्षा एवं अधिकार सम्बन्धी मुद्दों पर चर्चा
  2. इन मुद्दों पर  पोस्टर निर्माण |
  3. नाटक एवं क्विज के माध्यम से अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा एवं अधिकार सम्बन्धी विषयों पर जागरूक करना |
  4. जीवन संघर्ष गाथा पर आधारित फिल्म दिखाकर चर्चा करना | नीचे दर्शायी गयी फिल्म प्रदर्शित कर सकते हैं | इस विषय पर आधारित कोई इससे बेहतर फिल्म भी दिखाई जा सकती है |


  • सभी छात्र-छात्राओं को भी चर्चा में अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करें |
  • अन्त में सत्र का समेकन करते हुए छात्र-छात्राओं का अभिमुखीकरण/ ज्ञान वर्द्धन सुगमकर्ता अथवा किसी अन्य शिक्षक/शिक्षिका द्वारा किया जाए |
  • टूल-10 अवश्य भर दीजिये

आधा full के सभी कॉमिक बुक्स और निर्देशिका के विषय में विस्तृत जानकारी तथा पीडीफ और चलचित्र यहाँ पर उपलब्ध हैं-

यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- 


महत्वपूर्ण नोट- 

  1. प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं  बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
  2. सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
  3. प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये। 
  4. यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0-8896127178 पर अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

 अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!