28 दिसम्बर 2024 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

मीना मंच
0


सम्मानित सुगमकर्ताओं,
आशा है आप साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि आपके मन में 'मीना मंच' के संचालन को लेकर कोई प्रश्न या उलझन है तो नि:संकोच भाव से आप हमें अवगत करा सकते हैं | हमसे सम्पर्क करने के लिए आप इसी वेबसाइट पर उपलब्ध सम्पर्क फॉर्म में अपना प्रश्न लिखकर हमें भेज सकते हैं | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित कर सकते हैं|


आज के लिए :-  
प्रगति के पंख से सत्र 12 : स्वस्थ जीवन की कुंजी  
  • पाठ्यपुस्तक स्काउट गाइड शिक्षा के पाठ -'अपनी देखभाल' तथा खेल और स्वास्थ्य के पाठ -'स्वास्थ्य शिक्षा तथा प्राणायाम एवं योगासन' को पढ़कर चर्चा करें |
  • मीना मंच के सभी सदस्यों को WHO-5 वेलबीईंग इंडेक्स दें और उन्हें भरने के लिए कहें |
  • इस इंडेक्स में 5 मानक दिए गए हैं, जो 5 मानसिक स्थितियों को दर्शाते हैं| प्रत्येक मानसिक स्थिति के समक्ष स्कोरिंग हेतु विभिन्न पैमाने दिए गए हैं।
  • प्रत्येक प्रतिभागी को दिए गए मानक के अनुसार अपनी मानसिक स्थिति का आंकलन करते हुए सम्बन्धित पैमाने पर सही का निशान लगाना है।
  • किशोर-किशोरियों को सुगमकर्ता द्वारा पाँचों स्थितियाँ समझायी जाएँगी और फिर उनसे इस इंडेक्स को भरने के लिए कहा जाएगा। 
  • दिव्यांग किशोर-किशोरियों को भी WHO-5 वेलबीईंग इंडेक्स को भरने का बराबर मौक़ा दिया जाए।
  • WHO-5 वेलबीईंग इंडेक्स 'प्रगति के पंख' पुस्तिका के पृष्ठ संख्या -64 पर मुद्रित है | जहाँ से इसकी फोटोकॉपी काराई जा सकती है |
  • WHO-5 वेलबीईंग इंडेक्स में स्कोरिंग का सिद्धांतः 0-25 के बीच में जो भी अंक आए उसे 4 से गुणा करके अंतिम स्कोर पाया जाएगा। ‘0’ सबसे ख़राब मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को दर्शाता है और वहीं ‘100’ सबसे अच्छी मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को दर्शाता है।
  • सभी  छात्र-छात्राओं को भी चर्चा में अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करें |
  • अन्त में सत्र का समेकन करते हुए अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का अभिमुखीकरण/ ज्ञान वर्द्धन सुगमकर्ता अथवा किसी अन्य शिक्षक/शिक्षिका द्वारा किया जाए |
  • टूल-10 अवश्य भर दीजिये

आधा full के सभी कॉमिक बुक्स और निर्देशिका के विषय में विस्तृत जानकारी तथा पीडीफ और चलचित्र यहाँ पर उपलब्ध हैं-

यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- 


महत्वपूर्ण नोट- 

  1. प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं  बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
  2. सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
  3. प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये। 
  4. यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0-8896127178 पर अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

 अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!