15 फरवरी 2025 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

मीना मंच
0

सम्मानित सुगमकर्ताओं,
आशा है आप साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि आपके मन में 'मीना मंच' के संचालन को लेकर कोई प्रश्न या उलझन है तो नि:संकोच भाव से आप हमें अवगत करा सकते हैं | हमसे सम्पर्क करने के लिए आप इसी वेबसाइट पर उपलब्ध सम्पर्क फॉर्म में अपना प्रश्न लिखकर हमें भेज सकते हैं | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित कर सकते हैं|


आज के लिए :-  (पुनरावृत्ति)
प्रगति के पंख सत्र 3 : एक कदम स्वच्छता की ओर    
अरमान सत्र 10: किशोरावस्था एवं  माहवारी प्रबन्धन (माहवारी प्रबन्धन पर चर्चा के लिए बालिकाओं को बालकों से अलग बैठायें)

बालकों के लिए:- 
  • छात्र को स्वच्छता एवं उसके महत्व के प्रति जागरुक करें |
  • छात्र को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक और मानसिक बदलाव के विषय में बताएं |
बालिकाओं के लिए:- 
  • माहवारी के विषय में सामान्य जानकारी दें |
  • माहवारी के समय राखी जाने वाली सावधानियों पर चर्चा  करें |
  • माहवारी के दौरान होने वाली परेशानी व नियन्त्रण पर चर्चा करें |
  • माहवारी के समय पोषण सम्बन्धी जानकारी दें |
  • 'पहेली की सहेली' लघुफिल्म का प्रदर्शन करें एवम् इसके सन्देश पर चर्चा करें |
 
  • सभी  छात्र-छात्राओं को भी चर्चा में अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करें |
  • अन्त में सत्र का समेकन करते हुए अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का अभिमुखीकरण/ ज्ञान वर्द्धन सुगमकर्ता अथवा किसी अन्य शिक्षक/शिक्षिका द्वारा किया जाए |
आधा full के सभी कॉमिक बुक्स और निर्देशिका के विषय में विस्तृत जानकारी तथा पीडीफ और चलचित्र यहाँ पर उपलब्ध हैं-

यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- 


महत्वपूर्ण नोट- 

  1. प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं  बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
  2. सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
  3. प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये। 
  4. यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0-8896127178 पर अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

ईको क्लब के विषय में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें - ईको-क्लब

मीना मंच सुगमकर्ता प्रशिक्षण के लिए प्रमाण-पत्र चाहते हैं  ? तो यहाँ क्लिक करें और अपना विवरण भरकर आकृषक प्रमाण-पत्र तुरन्त सृजित कर लें |

अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!