05 जुलाई 2025 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

मीना मंच
0


सम्मानित सुगमकर्ताओं, 

आशा है आप साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि आपके मन में 'मीना मंच' के संचालन को लेकर कोई प्रश्न या उलझन है तो नि:संकोच भाव से आप हमें अवगत करा सकते हैं | हमसे सम्पर्क करने के लिए आप इसी वेबसाइट पर उपलब्ध सम्पर्क फॉर्म में अपना प्रश्न लिखकर हमें भेज सकते हैं | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित कर सकते हैं|

 

आज के लिए :- 
        
         प्रगति के पंख :  प्रशिक्षण सत्र 'चुप्पी तोड़ो'
        नोट:- आज का सत्र बहुत संवेदनशील है | आज बालिकाओं को बालकों से पृथक कक्ष में बैठायें | सत्र का संचालन शिक्षिका द्वारा ही किया जाये ताकि बालिकाएं सहज अनुभव कर सकें | आशा बहु और महिला चिकित्सक को आज की सभा में आमन्त्रित करें | बालकों के साथ साथी शिक्षक द्वारा अलग से चर्चा की जाए |  
         
  • मीना मंच पर सामान्य चर्चा करें |
  • नवप्रवेशी बच्चों को मीना मंच के कार्यों और उद्देश्यों से अवगत कराएं |
  • बालिकाओं को माहवारी के सम्बन्ध में सामान्य जानकारी प्रदान करें |
  • माहवारी के दौरान बालिकाओं के अनुभव जानें |
  • किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव के विषय में चर्चा करें |
  • पहेली की सहेली लघुफिल्म का प्रदर्शन करें | 
  • लघुफिल्म के सन्देश पर चर्चा करके |
  • बालिकाओं से माहवारी के सम्बन्ध में प्रश्नोत्तर के माध्यम से चर्चा करें |
  • उनकी शंकाएं जानने का प्रयास करें तथा उचित समाधान देकर उन्हें सन्तुष्ट करें |
  • माहवारी के सम्बन्ध में फैले मिथकों के विषय में उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करें |
  • सैनेटरी पैड के प्रयोग के लिए उन्हें घर-परिवार में भी जागरूकता फ़ैलाने के लिए प्रेरित करें |
  •  प्रगति के पंख के पंख पुस्तिका में आज के सत्र में दी गयी सभी गतिविधियाँ कराएं |
  • बालिकाओं को भी अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करें |
  • टूल-10 अवश्य भर दीजिये
यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- 
महत्वपूर्ण नोट- 

  1. प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं  बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
  2. सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
  3. प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये। 
  4. यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0-8896127178 पर अथवा meenamanch.selfesteem@gmail.com अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

आप नवगठित मीना मंच कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रेरित करने के लिए उन्हें एक आकर्षक प्रमाण-पत्र देना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके एक प्रमाण-पत्र सृजित कर लीजिये-

(getButton) #text=(कार्यकारिणी समिति प्रमाण-पत्र हेतु फॉर्म) #icon=(link) #color=(#ff000)

पॉवर एन्जिल के लिए यहाँ से प्रमाण-पत्र सृजित किया जा सकता है -  

(getButton) #text=(पॉवर एन्जिल प्रमाण-पत्र) #icon=(link) #color=(#ff000)

अपने मीना कक्ष को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए आप उसके लिए बैनर यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं - 

मीना कक्ष के लिए बैनर 

अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!