02 अगस्त 2025 की बाल-सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

मीना मंच
0

 सम्मानित सुगमकर्ताओं, 

आप लोग बाल-संसद का गठन कर चुके हैं | इसके अतिरिक्त आप कुछ  बाल सभा भी आयोजित कर चुके हैं | कहीं कुछ छूट रहा हो तो आप पिछले सप्ताहों की गतिविधियों का पुनरावलोकन कर सकते हैं 
पिछले सप्ताह की सभी गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए कृपया यहाँ पर जाएँ-


आज के लिए :- 

   
आपने विद्यालय की बाल संसद को 7 सदनों/विभागों में विभक्त किया है | आज हम 2 विभागों को उनके कार्य समझायेंगें -

विभाग एवम् उनके कार्यभार :

स्वास्थ्य और स्वच्छता विभाग-

  • बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं परिसर में स्वच्छता का प्रबंधन ।
  • प्रार्थना स्थल पर अपनी कक्षा/सदन के बच्चों की स्वच्छता की जानकारी लेना
जैसे - कपड़े साफ है, नाखून कटे है, नहाकर आया है आदि। प्रार्थना सभा म स्वच्छता का महत्व, रोग से बचाव, आदि विषयों पर जानकारी देना।

व्यवस्था और खोया-पाया विभाग-
  • शौचालय, पेयजल, मिड-डे-मील, 'विद्यालय की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से चर्चा |
  • खोई चीजें प्रधानाध्यापक के पास जमा कराना तथा प्रार्थना सभा में बच्चों को इसकी सूचना देना।

दोनों विभागों के कार्यों का दायित्व आप आपने विद्यालय की आवश्यकता के अनुसार बच्चों को समझा दीजिये |


आज के लिए अन्य बिन्दु :-

  • बच्चों को बाल संसद के कार्यों से एक बार पुन: परिचित करायें | उन्हें प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें |
  • बड़े बच्चों को प्रेरित करें कि छोटे बच्चों, विशेषतया कक्षा-1 के बच्चों को अपने साथ ही विद्यालय आने के लिए उत्साहित करें ताकि बच्चों ख़ुशी-ख़ुशी विद्यालय आयें |
  • बच्चों से ऐसे बच्चों की जानकारी लेने का प्रयास करें जो विद्यालय में नामांकन की आयु हैं और नामांकित नहीं है |
  • ऐसे बच्चों की सूची तैयार करें जो विद्यालय नहीं आ रहे हैं |
  • बचों में अच्छी आदतों का विकास करने के लिए उन्हें मीना की कहानियों में से 'आम का बँटवारा'  कहानी दिखाएँ  |


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!