सम्मानित सुगमकर्ताओं,
आशा है आप साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि आपके मन में 'मीना मंच' के संचालन को लेकर कोई प्रश्न या उलझन है तो नि:संकोच भाव से आप हमें अवगत करा सकते हैं | हमसे सम्पर्क करने के लिए आप इसी वेबसाइट पर उपलब्ध सम्पर्क फॉर्म में अपना प्रश्न लिखकर हमें भेज सकते हैं | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित कर सकते हैं|आज के लिए :- (पुनरावृत्ति)
प्रगति के पंख सत्र 3 : एक कदम स्वच्छता की ओर
अरमान सत्र 10: किशोरावस्था एवं माहवारी प्रबन्धन (माहवारी प्रबन्धन पर चर्चा के लिए बालिकाओं को बालकों से अलग बैठायें)
बालकों के लिए:-
- छात्र को स्वच्छता एवं उसके महत्व के प्रति जागरुक करें |
- छात्र को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक और मानसिक बदलाव के विषय में बताएं |
- माहवारी के विषय में सामान्य जानकारी दें |
- माहवारी के समय राखी जाने वाली सावधानियों पर चर्चा करें |
- माहवारी के दौरान होने वाली परेशानी व नियन्त्रण पर चर्चा करें |
- माहवारी के समय पोषण सम्बन्धी जानकारी दें |
- 'पहेली की सहेली' लघुफिल्म का प्रदर्शन करें एवम् इसके सन्देश पर चर्चा करें |
- सभी छात्र-छात्राओं को भी चर्चा में अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करें |
- अन्त में सत्र का समेकन करते हुए अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का अभिमुखीकरण/ ज्ञान वर्द्धन सुगमकर्ता अथवा किसी अन्य शिक्षक/शिक्षिका द्वारा किया जाए |
- टूल-10 अवश्य भर दीजिये
यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी
महत्वपूर्ण नोट-
प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
- सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
- प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये।
- यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0 8896127178 पर अथवा meenamanch.selfesteem@gmail.com
- अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।
आपके विकास क्षेत्र में 'जीवन कौशल शिक्षा एवं कैपेसिटी बिल्डिंग' पर आधारित सुगमकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है तो प्रतिभागियों के लिए यहाँ से सुन्दर और आकर्षक प्रमाण-पत्र तत्काल प्राप्त करके खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय/महोदया से हस्ताक्षरित करा कर वितरित कर सकते हैं | फॉर्म में विवरण भरकर सबमिट करते ही प्रमाण-पत्र आपको ईमेल पर प्राप्त हो जायेगा -
(getButton) #text=(सुगमकर्ता के लिए प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र हेतु फॉर्म) #icon=(link) #color=(#ff000)
आप मीना मंच कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रेरित करने के लिए उन्हें एक आकर्षक प्रमाण-पत्र देना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके एक प्रमाण-पत्र सृजित कर लीजिये-
(getButton) #text=(कार्यकारिणी समिति प्रमाण-पत्र हेतु फॉर्म) #icon=(link) #color=(#ff000)
पॉवर एन्जिल के लिए यहाँ से प्रमाण-पत्र सृजित किया जा सकता है -
(getButton) #text=(पॉवर एन्जिल प्रमाण-पत्र) #icon=(link) #color=(#ff000)
ईको क्लब के सर्टीफिकेट अब आप अंग्रेजी में भी प्राप्त कर सकते है | नीचे दिए गये बटन पर क्लिक कीजिये-
(getButton) #text=(ईको क्लब प्रमाण-पत्र) #icon=(link) #color=(#ff000)
अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-
अरमान
नई शिक्षा नीति-2020
प्रगति के पंख मोड्यूल
प्रगति के पंख प्रशिक्षण संदर्शिका
मीना मंच के गीत

