18 अप्रैल 2026 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

0 मीना मंच

 

सम्मानित सुगमकर्ताओं, 

आशा है आपने पिछले सप्ताह मीना मंच का विधिवत गठन कर लिया होगा | यदि किसी कारणवश आप गठन नही कर पाए तो कृपया आज अवश्य कर लीजिये | 

यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित करने का कष्ट करें 

 

आज के लिए :- 
'जेण्डर स्टीरियोटाइप' सेल्फ एस्टीम आधाफुल कॉमिक बुक-1  खजाने का नक्शा पर आधारित सत्र           
यदि आप मीना मंच का गठन कर चुके हैं तो कृपया आज की साप्ताहिक मीना सभा में मीना मंच की कार्यकारिणी समिति, अन्य समितियों और सभी पॉवर एंजिल्स को मीना मंच के उद्देश्यों और कार्यों पुन: भलीभांति अवगत करा दीजिये |
  •  किशोर-किशोरियों के लिए यह समझना अति- आवश्यक है कि मीना मंच उनमें जीवन कौशलों का विकास करता है और उनके व्यक्तिव को निखारने का कार्य करता है |
  •  मीना मंच आपके विद्यालय के लिए अन्य किस प्रकार से उपयोगी हो सकता है इस सम्बन्ध में भी उनसे अवश्य चर्चा करें | 
  • मीना मंच के सभी संस्थापक सदस्यों, कार्यकारिणी समिति सदस्यों एवं अन्य सदस्यों को ऐसे बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने के लिए प्रेरित करें जो विद्यालय नहीं जा रहे हैं अथवा किसी करणवश विद्यालय नहीं जा रहे हैं |
  • मीना मंच की सहायता से ऐसी बालिकाओं का पता लगाने का प्रयास करें जिन्हें उनके माता-पिता घर के कार्यों अथवा छोटे भाई-बहनों की देखभाल में लगाये रखते हैं | 
  • मीना मंच की पुस्तकालय समिति को पुस्तकालय के संचालन के लिए प्रशिक्षित करें | ताकि वे कुछ समय पश्चात् स्वयं इस दायित्व का निर्वहन कर सकें | 
  • सभी बच्चों के समूह बनाकर खजाने का नक्शा किताब का वाचन एवं चर्चा |
  •  प्रार्थना सभा में प्रतिदिन किन्हीं चार बच्चों द्वारा कहानी के मुख्य संदेश जेण्डर स्टीरियोटाइप से संबंधित अपने आस-पास के उदाहरण एवं अनुभवों के बारे में बात करना | 
  •  बच्चे अपने आसपास घरों में होने वाले जेंडर स्टीरियोटाइप के उदाहरण की सूची बनाकर चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत करें तथा शिक्षक/शिक्षिका चर्चा को आगे बढ़ाते हुए समाज से स्टीरियोटाइप दूर करने के लिए बच्चों द्वारा क्या कदम उठाया जाना चाहिये व घर तथा समाज में कैसा व्यवहार करना चाहिए | इस पर चर्चा की जाए |
  •  जेंडर स्टीरियोटाइप को समाप्त करने के सुझावों के बारे में बात करना कॉमिक बुक 6 पर आधारित 
  •  'लड़कियों वाले काम' वाले पर आधारित फिल्म दिखा कर चर्चा 
  •  टूल-10 अवश्य भर दीजिये
    आधा full के सभी कॉमिक बुक्स और निर्देशिका के विषय में विस्तृत जानकारी तथा पीडीफ और चलचित्र यहाँ पर उपलब्ध हैं-आधा full
     यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी

    महत्वपूर्ण नोट-
    • प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
    • सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
    • प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये।
    • यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0 8896127178 पर अथवा meenamanch.selfesteem@gmail.com
    • अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

    • आपके विद्यालय में नवीन प्रवेश के लिए नामांकन फॉर्म यहाँ पर हैं- 

    (getButton) #text=(Admission Form) #icon=(link) #color=(#f94D00)

    • अगर आप UPTET/CTET की परीक्षा में बैठने जा रहें हैं तो ये Mock Test Series आपके लिए बहुत उपयोगी होंगीं | दस अप्रैल से यहाँ प्रतिदिन दो mock test आपको प्राप्त होंगें | एक प्राथमिक स्तर का और एक उच्च प्राथमिक स्तर का.. और हाँ ये पूरी तरह नि:शुल्क है | तो नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक कीजिये और तैयारी में जुट जाइए- 
    • ईको क्लब के सर्टीफिकेट अब आप अंग्रेजी में भी प्राप्त कर सकते है | नीचे दिए गये बटन पर क्लिक कीजिये-
    (getButton) #text=(ईको क्लब प्रमाण-पत्र) #icon=(link) #color=(#ff000)

    अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-
    अरमान
    नई शिक्षा नीति-2020
    प्रगति के पंख मोड्यूल
    प्रगति के पंख प्रशिक्षण संदर्शिका
    मीना मंच के गीत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!