सेल्फ एस्टीम और जीवन कौशल आधारित मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के अन्तिम बैच का आज समापन

मीना मंच
0

 राज्य शैक्षिक प्रबन्धन और प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में चल रहे  'स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर जेण्डर इक्विटी' के अन्तर्गत सेल्फ एस्टीम और जीवन कौशल आधारित मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के अन्तिम बैच का आज समापन हुआ | इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री राम शरण सिंह जी द्वारा सभी प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण सम्बन्धी चर्चा की | उन्हीने अपेक्षा जतायी की सभी मास्टर ट्रेनर्स अपने अपने जनपदों में जाकर शिक्षकों को इस प्रोजेक्ट सम्बन्धी सभी जानकारी गहनता से प्रदान करेंगें और उन्हें मीना मंच की साप्ताहिक सभाओं के सफल और सार्थक संचालन में सक्षम बनायेंगें | इस अवसर पर प्रशिक्षकों और सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये गये 

चूँकि 24 सितम्बर को प्रतिवर्ष 'मीना दिवस' मनाया जाता है |  इसलिए निदेशक महोदय  एवम् राज्य परियोजना में राज्य सलाहकार श्रीमती सरिता सिंह द्वारा इस अवसर पर एक छोटी बच्ची से केक कटवाकर समस्त स्टाफ और प्रतिभागियों के साथ  मीना दिवस भी पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया | 









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!