27 जुलाई 2024 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

मीना मंच
0



 सम्मानित सुगमकर्ताओं, 

आशा है आप साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि आपके मन में 'मीना मंच' के संचालन को लेकर कोई प्रश्न या उलझन है तो नि:संकोच भाव से आप हमें अवगत करा सकते हैं | हमसे सम्पर्क करने के लिए आप इसी वेबसाइट पर उपलब्ध सम्पर्क फॉर्म में अपना प्रश्न लिखकर हमें भेज सकते हैं | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित कर सकते हैं|

 

आज के लिए :- 

 कुछ जनपदों में आज अवकाश रहेगा | जिन जनपदों में आज अवकाश नही हैं | वहाँ कृपया पुनरावृत्ति सत्र का आयोजन करें | पूरे महीने में आयोजित सभी सत्रों को का आज समेकन कर सकते हैं | कोई सत्र अगर किसी कारण से बाधित हुआ हो तो उसे भी आज संचालित कर सकते हैं |
यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- 
महत्वपूर्ण नोट- 

  1. प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं  बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
  2. सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
  3. प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये। 
  4. यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0-8896127178 पर अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

 अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!