07 दिसम्बर 2024 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

मीना मंच
0


सम्मानित सुगमकर्ताओं,
आशा है आप साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि आपके मन में 'मीना मंच' के संचालन को लेकर कोई प्रश्न या उलझन है तो नि:संकोच भाव से आप हमें अवगत करा सकते हैं | हमसे सम्पर्क करने के लिए आप इसी वेबसाइट पर उपलब्ध सम्पर्क फॉर्म में अपना प्रश्न लिखकर हमें भेज सकते हैं | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित कर सकते हैं|

आज के लिए :-  
  • इस सत्र को शिक्षिका द्वारा ही संचालित कराया जाए, क्योंकि यह एक अति संवेदनशील मुद्दा है। इस गतिविधि की पूरी जानकारी के लिए शिक्षिका कृपया अपनी प्रशिक्षण मार्गदर्शिका देखें।
  • आज के सत्र में 'विद्यालय प्रबन्ध समिति' के सदस्यों के लिए भी गतिविधि निर्धारित की गयी है | अत: उन्हें भी उचित माध्यम से सूचित करके विद्यालय में आमन्त्रित करें | 
  • किशोर-किशोरियों को सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श के प्रति जागरूक करें | 
  • उनमें असुरक्षित स्पर्श को “ना’’ कहने की क्षमता का विकास करें |
  •  उन्हें अवगत करायें कि असुरक्षित स्पर्श से कैसे बचा जाए और यदि दुर्भाग्यवश कोई इससे पीड़ित होता है तो वे क्या करें।
  • किशोर-किशोरियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के विषय में विस्तार से जानकारी दें | 
  • सभी छात्र-छात्राओं को भी चर्चा में अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करें |
  • अन्त में सत्र का समेकन करते हुए छात्र-छात्राओं का अभिमुखीकरण/ ज्ञान वर्द्धन सुगमकर्ता अथवा किसी अन्य शिक्षक/शिक्षिका द्वारा किया जाए |
  • टूल-10 अवश्य भर दीजिये

आधा full के सभी कॉमिक बुक्स और निर्देशिका के विषय में विस्तृत जानकारी तथा पीडीफ और चलचित्र यहाँ पर उपलब्ध हैं-

यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- 


महत्वपूर्ण नोट- 

  1. प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं  बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
  2. सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
  3. प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये। 
  4. यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0-8896127178 पर अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

 अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!