21 दिसम्बर 2024 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

मीना मंच
0



सम्मानित सुगमकर्ताओं,
आशा है आप साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि आपके मन में 'मीना मंच' के संचालन को लेकर कोई प्रश्न या उलझन है तो नि:संकोच भाव से आप हमें अवगत करा सकते हैं | हमसे सम्पर्क करने के लिए आप इसी वेबसाइट पर उपलब्ध सम्पर्क फॉर्म में अपना प्रश्न लिखकर हमें भेज सकते हैं | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित कर सकते हैं|

आज के लिए :-  
अरमान मोड्यूल से : अभिभावकों के लिए सत्र 

1. मेरे बच्चे मेरे सपने 
2. ऐसा हो परिवार हमारा 
  • आज अभिभावकों के लिए उपरोक्त दो सत्रों का सञ्चालन किया जायेगा |
  • अभिभावकों से मोड्यूल में दी गयी गतिविधि के माध्यम से परिवार में बच्चों के महत्व पर चर्चा करें |
  • बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने में अभिभावकों की भूमिका को स्पष्ट करें |
  • उन्हें आपने बच्चों के लिए सुनहरे सपने देखने के लिए प्रेरित करें | 
  • अभिभावकों से परिवार के वातावरण का बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव पर बातचीत करें |
  • उन्हें परिवार में सुरक्षित वातावरण के महत्व को समझाएं |
  •  माता-पिता और बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य पर चर्चा करें |
  • प्राणायाम के लाभ पर चर्चा करते हुए उन्हें इसके लिए प्रेरित करें |
  • मीना मंच के बच्चों को भी प्राणायाम के प्रति समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करें |
  • सभी अभिभावकों के विशेष अनुरोध करें कि अगले सप्ताह से होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा में सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय में अनिवार्य रूप से भेजें और परीक्षा के दिनों में उन्हें घर के कार्य में न लगायें |
  • सभी अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को भी चर्चा में अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करें |
  • अन्त में सत्र का समेकन करते हुए अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का अभिमुखीकरण/ ज्ञान वर्द्धन सुगमकर्ता अथवा किसी अन्य शिक्षक/शिक्षिका द्वारा किया जाए |
  • टूल-10 अवश्य भर दीजिये

आधा full के सभी कॉमिक बुक्स और निर्देशिका के विषय में विस्तृत जानकारी तथा पीडीफ और चलचित्र यहाँ पर उपलब्ध हैं-

यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- 


महत्वपूर्ण नोट- 

  1. प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं  बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
  2. सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
  3. प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये। 
  4. यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0-8896127178 पर अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

 अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!