11 अप्रैल 2026 के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

0 मीना मंच

 

आदरणीय सुगमकर्ताओं, नवीन शैक्षिक सत्र के लिए बहुत-बहुत बधाई | पिछले दस दिनों में आप स्कूल चलो अभियान की रैलियों, जनसम्पर्क और नवीन नामांकन में अत्यधिक व्यस्त रहें होंगें | तो अब समय है अपने 'मीना मंच' को पुनर्गठित करने का | पूर्व से विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे तो इस कार्यक्रम के विषय में बहुत कुछ जानते होंगें लेकिन नए बच्चों को शायद कुछ कम जानकारी हो | इसलिए आज हम सब बच्चों को इस कार्यक्रम की जानकारी देंगें और मीना मंच का पुनर्गठन करते हुए आगे बढेंगें -

मीना मंच का गठन

विद्यालयों हेतु परामर्श:- |

  • कक्षा 6,7, व 8 के बच्चों को विद्यालय के एक बड़े कक्ष में उचित व्यवस्था के अनुसार बैठायें |
  • मीना मंच को नेतृत्व प्रदान करने हेतु सुगमकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके/चुकी हैं | सुगमकर्ता मीना मंच की साप्ताहिक सभा के लिए पूर्व में ही सभी तैयारी कर लें एवं आवश्यक संसाधन जुटा लें |
  • विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं/अनुदेशकों को भी इस सभा में सक्रिय रूप से और मनोयोग से प्रतिभाग करना है |  
कार्यवाही: 
  • सर्वप्रथम बच्चों को मीना के विषय सामान्य जानकारी दें |
  •  इसके लिए चलचित्रों और मीना की कहानियों का सहारा लिया जा सकता है |
  • बच्चों को मीना मंच के उद्देश्यों से अवगत कराएं |
  • मीना मंच के गठन की प्रक्रिया आरम्भ करते हुए 20 फाउण्डर मेम्बर का चयन करें | जिनमें कम से कम एक तिहाई बालक हों | विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें 
  • मीना मंच की कार्यकारिणी समिति का गठन करें |
  • कार्यकारिणी समिति के सहयोग से सुगमकर्ता सभी तीनों कक्षाओं के लिए एक-एक पॉवर एन्जिल का चयन करें | मतदान प्रक्रिया द्वारा पॉवर एन्जिल का निर्वाचन अधिक उपयुक्त रहेगा |
  • सुगमकर्ता द्वारा कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों और पॉवर एन्जिल को उनके कार्यों एवम् दायित्वों में प्रशिक्षित किया जाये |
  • मीना मंच के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यकतानुसार अन्य समितियों का भी गठन किया जाए और उन्हें भी उनके दायित्वों से अवगत कराया जाये | उदहारण के लिए - पुस्तकालय समिति | इस समिति को विद्यालय के पुस्तकालय के बेहतर संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जा सकता है  | 
  • तीनों पॉवर एंजिल्स, कार्यकारिणी समिति व अन्य सभी समितियों के सदस्यों के नाम विद्यालय में उचित स्थान पर प्रमुखता से प्रदर्शित किये जाएँ |
  • मीना मंच के गठन की पूरी कार्यवाही का दस्तावेजीकरण करना सुगमकर्ता का दायित्व है |
  • प्रारम्भिक रूप से कुछ साप्ताहिक सभाओं का अभिलेखीकरण सुगमकर्ता स्वयं करें तथा भविष्य की सभाओं के लिए कार्यकारिणी समिति के/की सचिव को इस कार्य के लिए प्रशिक्षित करें |  
  • टूल-10 अवश्य भर दीजिये
आधा full के सभी कॉमिक बुक्स और निर्देशिका के विषय में विस्तृत जानकारी तथा पीडीफ और चलचित्र यहाँ पर उपलब्ध हैं-आधा full
 यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी

महत्वपूर्ण नोट-
  • प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
  • सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
  • प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये।
  • यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0 8896127178 पर अथवा meenamanch.selfesteem@gmail.com
  • अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

  • आपके विद्यालय में नवीन प्रवेश के लिए नामांकन फॉर्म यहाँ पर हैं- 

(getButton) #text=(Admission Form) #icon=(link) #color=(#f94D00)

  • अगर आप UPTET/CTET की परीक्षा में बैठने जा रहें हैं तो ये Mock Test Series आपके लिए बहुत उपयोगी होंगीं | दस अप्रैल से यहाँ प्रतिदिन दो mock test आपको प्राप्त होंगें | एक प्राथमिक स्तर का और एक उच्च प्राथमिक स्तर का.. और हाँ ये पूरी तरह नि:शुल्क है | तो नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक कीजिये और तैयारी में जुट जाइए- 
  • ईको क्लब के सर्टीफिकेट अब आप अंग्रेजी में भी प्राप्त कर सकते है | नीचे दिए गये बटन पर क्लिक कीजिये-
(getButton) #text=(ईको क्लब प्रमाण-पत्र) #icon=(link) #color=(#ff000)

अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-
अरमान
नई शिक्षा नीति-2020
प्रगति के पंख मोड्यूल
प्रगति के पंख प्रशिक्षण संदर्शिका
मीना मंच के गीत



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!