18 जुलाई 2026 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

मीना मंच
0
                     


सम्मानित सुगमकर्ताओं, 

आशा है आप साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि आपके मन में 'मीना मंच' के संचालन को लेकर कोई प्रश्न या उलझन है तो नि:संकोच भाव से आप हमें अवगत करा सकते हैं | हमसे सम्पर्क करने के लिए आप इसी वेबसाइट पर उपलब्ध सम्पर्क फॉर्म में अपना प्रश्न लिखकर हमें भेज सकते हैं | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित कर सकते हैं|

 

आज के लिए :- 
        
प्रगति के पंख:  दर्पण की ओट में          
आधा full कॉमिक बुक : आधा full और बद्लीपुर के चीते 
   
  • प्रगति के पंख पुस्तिका से 'दर्पण की ओट में' सत्र का संचालन करें।
  • सत्र में निर्धारित गतिविधियों का संचालन करें।
  • सेल्फ एस्टीम कॉमिक बुक-2 ‘आधा full’ और ‘बद्लीपुर के चीते’ का वाचन, वीडियो प्रदर्शन और इस पर चर्चा आयोजित करें।
  • किशोर-किशोरियों में सकारात्मक शारीरिक छवि के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ।
  • हानिकारक जेंडर मान्यताओं के प्रति उनकी समझ बढ़ाएँ और उनमें आत्मविश्वास पैदा करें।
  • उनकी शंकाएं जानने का प्रयास करें तथा उचित समाधान देकर उन्हें सन्तुष्ट करें |
  • बालक-बालिकाओं को भी अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करें |
  • टूल-10 अवश्य भर दीजिये
यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- 
महत्वपूर्ण नोट- 

  1. हर शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल के सहयोग से किया जाएगा, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के सभी छात्र और छात्राएं भाग लेंगे। कक्षा 6, 7 और 8 से एक-एक छात्रा का चयन पावर एंजेल के रूप में किया जाएगा।
  2. सत्रों में उपयोग होने वाले सभी मॉड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध करा दिए गए हैं और ईमेल पर भी भेजे गए हैं। ये मॉड्यूल डिजिटल फॉर्म या वीडियो के रूप में सभी सुगमकर्ताओं के पास अनिवार्य रूप से मौजूद हों।
  3. प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये। 
  4. यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0- 8896127178 पर अथवा meenamanch.selfesteem@gmail.com अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

आप नवगठित मीना मंच कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रेरित करने के लिए उन्हें एक आकर्षक प्रमाण-पत्र देना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके एक प्रमाण-पत्र सृजित कर लीजिये-

(getButton) #text=(कार्यकारिणी समिति प्रमाण-पत्र हेतु फॉर्म) #icon=(link) #color=(#ff000)

पॉवर एन्जिल के लिए यहाँ से प्रमाण-पत्र सृजित किया जा सकता है -  

(getButton) #text=(पॉवर एन्जिल प्रमाण-पत्र) #icon=(link) #color=(#ff000)

अपने मीना कक्ष को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए आप उसके लिए बैनर यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं - 

(getButton) #text=(मीना कक्ष के लिए बैनर) #icon=(link) #color=(#ff000)

ईको क्लब के सर्टीफिकेट अब आप अंग्रेजी में भी प्राप्त कर सकते है | नीचे दिए गये बटन पर क्लिक कीजिये-
(getButton) #text=(ईको क्लब प्रमाण-पत्र) #icon=(link) #color=(#ff000)

अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!