मीना मंच सशक्तिकरण और सेल्फ एस्टीम कार्यशाला की संशोधित तिथियां

मीना मंच
0
मीना मंच सशक्तिकरण और सेल्फ एस्टीम कार्यशाला (SIEMAT प्रयागराज) की संशोधित तिथियां जारी


उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और मास्टर ट्रेनर्स के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, समग्र शिक्षा (लखनऊ) द्वारा मीना मंच के सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव किया गया है

यह कार्यशाला "स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी" के अंतर्गत मीना मंच को नेतृत्व क्षमता प्रदान करने और 'सेल्फ एस्टीम' (Self Esteem) के क्रियान्वयन हेतु टी०ओ०टी० (ToT) तथा एम०टी० (MT) के लिए आयोजित की जा रही है

अपर राज्य परियोजना निदेशक, श्री प्रेम रंजन सिंह द्वारा 3 अप्रैल 2026 को जारी संशोधित पत्र (पत्रांक-GE-84) के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से कुछ बैचों के प्रशिक्षण की तिथियों में संशोधन किया गया है। यह आवासीय कार्यशाला सीमैट (SIEMAT), प्रयागराज में आयोजित की जा रही है

संशोधित बैचवार प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण: सभी चयनित प्रतिभागियों को उनके बैच के अनुसार निर्धारित किया गया है। कृपया अपने जनपद के बैच और नई तिथियों का ध्यान रखें:

  • पहला और दूसरा बैच: 09 से 10 सितम्बर 2026 (यथावत) - 100 प्रतिभागी

  • तीसरा और चौथा बैच: 11 से 12 सितम्बर 2026 (यथावत) - 100 प्रतिभागी

  • सातवां और आठवां बैच: 16 से 17 सितम्बर 2026 (यथावत) - 100 प्रतिभागी

  • पांचवा और छठा बैच: 21 से 22 सितम्बर 2026 (संशोधित तिथि) - 100 प्रतिभागी

  • नवां बैच: 23 से 24 सितम्बर 2026 (संशोधित तिथि) - 50 प्रतिभागी

विशेष निर्देश:

  • राज्य परियोजना कार्यालय ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को निर्देशित किया है कि वे अपने जनपद के सम्बंधित टी०ओ०टी० और प्रतिभागियों को कार्यशाला शुरू होने से ठीक एक दिन पूर्व (शाम को) सीमैट प्रयागराज पहुँचने का निर्देश दें

  • 9वें बैच (23-24 सितम्बर) के प्रशिक्षण में संदर्भदाता (Resource Person) के रूप में थानाभवन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर के श्री जय कुमार भी मार्गदर्शन करेंगे

सभी सम्बन्धित मास्टर ट्रेनर्स अपनी नई निर्धारित तिथियों को नोट कर लें और समय से अपनी यात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित करें |





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!