राज्य शैक्षिक प्रबन्धन और प्रशिक्षण संस्थान, प्रयागराज में चल रही तीन दिवसीय TOT कार्यशाला का दिनाँक 02/09/2026 में समापन हुआ | इस कार्यशाला में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित करने के लिए सन्दर्भदाताओं को प्रशिक्षित किया गया | कार्यशाला में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर जेण्डर इक्विटी के अन्तर्गत चल रहे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गयी | मीना मंच के संचालन में प्रयुक्त होने वाली सन्दर्भ सामग्री की भी समीक्षा की गयी | इसी माह में सभी जनपदों से 6-6 प्रशिक्षकों को राज्य शैक्षिक प्रबन्धन और प्रशिक्षण संस्थान में बुलाकर प्रशिक्षण दिया जायेगा | तत्पश्चात ये प्रशिक्षक अपने अपने जनपद के विकास क्षेत्रों में मीना मंच के सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगें |
