18 मई 2024 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

मीना मंच
0


 सम्मानित सुगमकर्ताओं, 

आशा है आप साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि आपके मन में 'मीना मंच' के संचालन को लेकर कोई प्रश्न या उलझन है तो नि:संकोच भाव से आप हमें अवगत करा सकते हैं | हमसे सम्पर्क करने के लिए आप इसी वेबसाइट पर उपलब्ध सम्पर्क फॉर्म में अपना प्रश्न लिखकर हमें भेज सकते हैं | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित कर सकते हैं|

 

आज के लिए :- 

एक कदम स्वच्छता की ओर प्रगति के पंख प्रशिक्षण सत्र-3 पर आधारित
  • विद्यालय में सुगमकर्ता के सहयोग से पॉवर एंजेल को मुख्य भूमिका में रखते हुए स्वच्छता कमेटी का गठन करना तथा साथ ही पॉवर एंजेल का दायित्व सुनिश्चित करना कि वह विद्यालय में एवं समुदाय के लोगो को स्वच्छता के प्रति नुक्कड़ नाटक व रैलियां के माध्यम से जागरूक करें |
  • विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) द्वारा बच्चों के अंदर यह समझ विकसित करना कि विद्यालय के अंदर वह अपने आसपास के परिवेश को साफ रखें एवं साफ-सफाई के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करें |
यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- 
महत्वपूर्ण नोट- 

  1. प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं  बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
  2. सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
  3. प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये। 
  4. यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0-8896127178 पर अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

 अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!