बाल सभा में पिछले सप्ताह आप बच्चों को बाल यौन शौषण पर आधारित लघु फिल्म खिलौना दिखाई गयी तथा इसके सन्देश पर चर्चा की गयी |
पिछले सप्ताह की सभी गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए कृपया यहाँ पर जाएँ-
आज के लिए :-
बच्चे देश का भविष्य होते हैं | इन बच्चों में संस्कार, जिज्ञासा, देश-प्रेम और मानवता के लिए चिन्तन के जो बीज रोपित किये जाते हैं वहीँ इनके अन्दर विशाल वृक्ष का रूप धारण कर लेते हैं | अत: यह आवश्यक हो जाता है कि हम बच्चों से प्रेरक प्रसंगों पर चर्चा अवश्य करें |
आज की बाल सभा में -
- बच्चों को हाल ही में आयोजित ओलम्पिक खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों के विषय में जानकारी दें, विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के बारे में |
- उनके जीवन और संघर्षों के विषय में बतायें और प्रेरित करें |
- 'खिलौना' नामक चलचित्र दिखाएँ और इस पर चर्चा करें |
बच्चों के लिए उपयोगी और संदेशपरक सभी चलचित्र यहाँ पर उपलब्ध हैं -👉 लघु फ़िल्में