29 अगस्त 2026 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

मीना मंच
0


 सम्मानित सुगमकर्ताओं, 
आशा है आप साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि आपके मन में 'मीना मंच' के संचालन को लेकर कोई प्रश्न या उलझन है तो नि:संकोच भाव से आप हमें अवगत करा सकते हैं | हमसे सम्पर्क करने के लिए आप इसी वेबसाइट पर उपलब्ध सम्पर्क फॉर्म में अपना प्रश्न लिखकर हमें भेज सकते हैं | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित कर सकते हैं|

आज के लिए :- 

जलवायु परिवर्तन 
आज मीना मंच की साप्ताहिक सभा में  जलवायु परिवर्तन के सन्दर्भ में जागरूक करेंगें |
  1. आज के सत्र से कक्षा-6 की 'पृथ्वी और हमारा जीवन' पाठ्यपुस्तक के पाठ-9 'भारत: जलवायु' पर चर्चा कर लीजिये | इससे आज के प्रकरण को समझने में मदद मिलेगी |
  2. जलवायु परिवर्तन का अर्थ एवं कारणों पर चर्चा करें |
  3. जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव एवं इन्हें कम करने के लिए मिशन लाइफ द्वारा प्रस्तावित सात सकारात्मक व्यवहारों (जिन पर पिछली सभा में भी चर्चा हो चुकी है) को अपनाने पर चर्चा करें |
  4. कचरे के उचित प्रबन्धन पर विचार-विमर्श |
  5. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समुदाय को जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर जागरूक करें | 
  6. जलवायु परिवर्तन पर समझ विकसित करने के लिए इस चलचित्र का प्रदर्शन कीजिये-
  7.  
    •  छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को भी चर्चा में अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करें |
    • छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को जलवायु संरक्षण की शपथ दिलायें |
    • टूल-10 अवश्य भर दीजिये
    • आधा full के सभी कॉमिक बुक्स और निर्देशिका के विषय में विस्तृत जानकारी तथा पीडीफ और चलचित्र यहाँ पर उपलब्ध हैं-

      यदि आपके पास 'प्रगति के पंख' पुस्तिका नही है तो यहाँ से डाउनलोड कर लीजिये- 


      महत्वपूर्ण नोट- 

      1. प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं  बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
      2. सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
      3. प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये। 
      4. यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0- 8896127178 पर अथवा meenamanch.selfesteem@gmail.com अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

      मीना मंच कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रेरित करने के लिए उन्हें एक आकर्षक प्रमाण-पत्र देना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके एक प्रमाण-पत्र सृजित कर लीजिये-

      (getButton) #text=(कार्यकारिणी समिति प्रमाण-पत्र हेतु फॉर्म) #icon=(link) #color=(#ff000)

      पॉवर एन्जिल के लिए यहाँ से प्रमाण-पत्र सृजित किया जा सकता है -  

      (getButton) #text=(पॉवर एन्जिल प्रमाण-पत्र) #icon=(link) #color=(#ff000)

      अपने मीना कक्ष को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए आप उसके लिए बैनर यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं - 

      (getButton) #text=(मीना कक्ष के लिए बैनर) #icon=(link) #color=(#ff000)

      ईको क्लब के सर्टीफिकेट अब आप अंग्रेजी में भी प्राप्त कर सकते है | नीचे दिए गये बटन पर क्लिक कीजिये-
      (getButton) #text=(ईको क्लब प्रमाण-पत्र) #icon=(link) #color=(#ff000)

      अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-

  • यदि अभी तक भी आपने दीक्षा पर Self Esteem का प्रशिक्षण पूरा नहीं किया तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके पूरा कर लें -


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!