26 अप्रैल 2025 की साप्ताहिक मीना सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम

मीना मंच
0

 सम्मानित सुगमकर्ताओं, 

आशा है आपने मीना मंच का विधिवत गठन कर लिया होगा और साप्ताहिक मीना सभाओं का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सञ्चालन कर रहे होंगें | यदि किसी कारणवश पिछले सप्ताह की कोई गतिविधि छूट गयी है तो कृपया नीचे दिए गये लिंक पर जाकर उस गतिविधि को संचालित करने का कष्ट करें 

 

आज के लिए :- 
'जेण्डर स्टीरियोटाइप' सेल्फ एस्टीम आधाफुल कॉमिक बुक-1  खजाने का नक्शा पर आधारित सत्र     

  • जेंडर स्टीरियोटाइप के मुद्दे पर नाटक/ रैली/पोस्टर निर्माण/ कहानी लेखन/ वाद विवाद आदि गतिविधियों पर समूह कार्य |
  • प्रार्थना सभा में किन्हीं दो बच्चों द्वारा कहानी के मुख्य संदेश जेंडर स्टीरियोटाइप से संबंधी अपने आस-पास के उदाहरण व अनुभव के बारे में बात कीजिये |
  • कहानी के अंत में दी गई गतिविधि पर बच्चों से अभ्यास कार्य एवं चर्चा करना तथा बच्चों द्वारा एक बाल अखबार बनाकर प्रस्तुत करना |
  • "धन्यवाद दीदी" पर आधारित फिल्म दिखा कर चर्चा कीजिये |

महत्वपूर्ण नोट- 

  1. प्रत्येक शनिवार मीना सभा का संचालन सुगमकर्ता के नेतृत्व में पावर एंजेल का सहयोग लेते हुए संचालित कराये जाएंगे जिसमे कक्षा 6 से 8 के सभी बालक एवं  बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कक्षा कक्षा 6, 7 तथा 8 से एक-एक बालिका का चयन पाॅवर एंजिल के रुप में किया जायेगा।
  2. सत्रों के दौरान प्रयोग होने वाले सभी माॅड्यूल सुगमकर्ता कार्यशाला में उपलब्ध कराये गये हैं तथा ई-मेल पर भी संलग्न हैं। यह माॅड्यूल डिजिटल फार्म अथवा विडियो के रुप में सभी सुगमकर्ता के पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।
  3. प्रत्येक सत्र की आख्या प्र्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये गये टूल नं0-10 पर सुगमकर्ता द्वारा अनिवार्य रूप से भरी जाये। 
  4. यदि सत्र संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या, संदेह, सवाल, जिज्ञासा हो अथवा माॅड्यूल/डिजिटल काॅमिक बुक/लिंक आदि प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो व्हाट्स ऐप नं0-8896127178 पर अपने प्रश्न के साथ विद्यालय ब्लाॅक एवं जनपद का नाम सहित विवरण प्रेषित कर सकते हैं।

आप नवगठित मीना मंच कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रेरित करने के लिए उन्हें एक आकर्षक प्रमाण-पत्र देना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके एक प्रमाण-पत्र सृजित कर लीजिये-

(getButton) #text=(कार्यकारिणी समिति प्रमाण-पत्र हेतु फॉर्म) #icon=(link) #color=(#ff000)

पॉवर एन्जिल के लिए यहाँ से प्रमाण-पत्र सृजित किया जा सकता है -  

(getButton) #text=(पॉवर एन्जिल प्रमाण-पत्र) #icon=(link) #color=(#ff000)

 अगामी साप्ताहिक सभाओं के लिए कृपया इन संसाधनों का अवलोकन कीजिये-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!